फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 07:02 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में इस घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले को अंजाम देने वाले दो मुख्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अब तक एक ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही थीं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की ISI का समर्थन प्राप्त था। इस हमले में शामिल पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलर्स की पहचान कर ली गई है। इस काम के लिए कई 'कटआउट' (बिचौलिए) और उप-मॉड्यूल्स का इस्तेमाल किया गया था। इस अभियान ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की एक बड़ी आतंकी साजिश को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है। इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें