फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट में सीएम भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले किसानों को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की

मोगा के हलका धर्मकोट में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुख्यमंत्री ने आज धर्मकोट के दाना मंडी में रैली के साथ-साथ कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले थे। इस दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए गांव लोहगढ़ में इकट्ठा हो रहे थे। लेकिन प्रशासन ने किसानों को रैली स्थल तक पहुंचने से पहले ही गांव लोहगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जब किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि पहले नेताओं द्वारा लोगों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था, लेकिन अब वही नेता सवालों से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ अन्याय और दमन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से पंजाब में बढ़ते नशे, कथित फर्जी एनकाउंटर, खनौरी धरने से किसानों को हटाने और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और 2027 के चुनाव तक हर गांव और इलाके में सरकार के मंत्रियों और विधायकों का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें