फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मरणव्रत पर बैठेंगे किसान नेता डल्लेवाल, अपनी सारी जमीन जायदाद परिवार के नाम की

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी समेत कई मांगों के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर करीब 300 दिनों से जारी धरने में किसानों का जमावड़ा बढ़ने लगा है। इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मरणव्रत पर बैठेंगे। इस मौके पर खनौरी बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होंगे। सोमवार को किसानों के जत्थे खनौरी बाॅर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए। इससे पहले डल्लेवाल ने फरीदकोट पहुंचकर अपनी सारी जमीन-जायदाद अपने पारिवारिक सदस्यों बेटे, बहू व पोते के नाम करा दी। डल्लेवाल ने कहा कि वह केवल औपचारिक तौर पर मरणव्रत पर नहीं बैठ रहे हैं, बल्कि किसानों की मांगों की पूर्ति के लिए अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। किसानों के हकों की लड़ाई वह अपने जीवन की आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें