फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में किराना दुकान पर लूट करने वाले आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने गोयल किराना स्टोर में हुई लूटपाट के दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर काबू कर लिया है। उक्त आरोपियों ने खिलौने वाली पिस्तौल के बल पर किराना स्टोर के मालिक से 15000 रुपये लूट थे। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी थे जिसमें से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह और शिव वासी ग्वाल मंडी के रूप में हुई है । इन दोनों पर ही लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज हैं। सुरजीत के खिलाफ तीन मामले लूटपाट के दर्ज हैं और शिव के खिलाफ दो मामले दर्ज है । तीसरा आरोपी अर्शदीप जो फरार है इन तीनों ने एक गिरोह बनाया हुआ है। जो पिस्टल इनके पास से बरामद हुई है वह खिलौना पिस्तौल है और इसी खिलौना पिस्तौल के बल पर गोयल किराना स्टोर से धनराशि लूटी थी। यह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं । इन सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है इन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें