फिरोजपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक किलो 539 ग्राम हेरोइन, आधा किलो अफीम, तीन पिस्तौलें व आठ कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुरेंद्र सिंह व दीपक वासी गट्टी राजोके हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इनके पास से एक किलो 539 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी तरह पुलिस ने आरोपी साजन, राजन वासी बस्ती शेखां वाली, गुरु प्रताप सिंह वासी आरिफके व रछपाल सिंह वासी लेली वाला को गिरफ्तार किया है। गुरु प्रताप सिंह के पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई है। बाकी आरोपियों के पास से तीन पिस्तौलें और आठ कारतूस बरामद हुए हैं ।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू शुरू कर दी है।