फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की सीआरपी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद

फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट की सीआरपी कॉलोनी में उस समय विवाद हो गया जब सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ एक गली में पड़े कबाड़ के बोरे हटाने के लिए पहुंच गई। बोरों के मालिक सरवजीत सिंह और  सुरेखा रानी ने आरोप लगाया कि इलाके की पार्षद परवीन ठाकुर के पति बलवीर ठाकुर उनसे रंजिश रखता है तथा उन्हें परेशान करने के लिए उनके विरुद्ध शिकायत देता रहता है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद परवीन ठाकुर तथा उसके पति आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान बलवीर ठाकुर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि फगवाड़ा विधानसभा हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान कल इस इलाके का दौरा करने आए थे तथा उन्होंने इलाके में गंदगी देखकर कार्रवाई करने को कहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें