फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा नगर निगम में कांग्रेस 49 वार्डों में लड़ेगी चुनाव, एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द

मोगा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सभी 50 वार्डों में अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब पार्टी 49 वार्डों में ही चुनाव मैदान में उतरेगी। हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने आज एक उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि मौजूदा “झाड़ू” (आप) सरकार से जनता काफी परेशान है। मालविका सूद ने आगे कहा कि शहरवासियों का रुझान कांग्रेस की ओर है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार मोगा के लोग कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें