फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चुनाव प्रचार करने पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध, भाजपा प्रत्याशी का भी विरोध

लोकसभा चुनाव को लेकर शिअद, आप और भाजपा को बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को गांव महमा सर्जा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने विरोध करते हुए काली झंडियां दिखाई तो दूसरी तरफ गांव डिक्ख में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर का विरोध कर रहे किसानों से पुलिस ने धक्का मुक्की की। गुरुवार को जब भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर गांव डिक्ख में चुनाव प्रचार करने पहुंची तो वहां पर पहले से ही मौजूद किसानों ने भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन जब बात बिगड़ती दिखी तो पुलिस ने किसानों से धक्का मुक्की भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें