फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास दरिया में डूबे चार युवकों में से दो की तलाश जारी

कपूरथला के गांव पीरेवाल के चार युवक वैसाखी पर्व (रविवार) पर ब्यास दरिया में नहाते समय डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रविवार को दो युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। वहीं अन्य दोनों युवकों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। रविवार को बैसाखी पर्व पर गांव पीरेवाल के चार युवक ब्यास दरिया में नहाने गए थे। चारों पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों ने दो युवक अर्शदीप सिंह और जसपाल सिंह को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ब्यास दरिया में डूबे अन्य दो युवक विशाल और गुरप्रीत सिंह की तलाश में दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। सुबह से फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें