फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर, अवैध घोषित कर गिराई थी आरोपियों ने दोबारा बना ली

Naveen Updated Fri, 22 May 2026 04:48 PM IST

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। नगर निगम के सहयोग से हरदयाल नगर इलाके में नशा तस्करों की अवैध इमारत को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई को पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम जालंधर की टीमों द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान एडीसीपी सर्वनजीत सिंह, एसीपी नॉर्थ अशोक मीना, थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त इमारत पहले भी अवैध घोषित कर तोड़ी जा चुकी थी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा निर्माण कर लिया था। यह संपत्ति विजय कुमार उर्फ लड्डू, जतिन राणा उर्फ सूरज उर्फ बिट्टा और कुलविंदर कौर से संबंधित बताई जा रही है। मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ लड्डू पर एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 21 मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों पर भी आपराधिक केस दर्ज हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान का उद्देश्य सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और अवैध कब्जों को खत्म करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें