फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरनाला में 15 क्विंटल नशे की खेप पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बरनाला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने भुक्की पोस्त से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक के साथ पुलिस ने चार नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक से भुक्की की इतनी बोरियां निकली की पुलिस गिनते थक गई। तस्करों के कब्जे से कुल 75 बोरियां भुक्की चूरापोस्त की मिली हैं। इनका कुल वजन 15 क्विंटल है। आरोपियों के पास से नशा तस्करी में इस्तेमाल किया जाता घोड़ा टराला, एक छोटा हाथी और एक ब्रेजा कार भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें