फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा नहर से 26 साल बाद मिले शव, परिजनों में मातम

पंजाब की भाखड़ा नहर में करीब 26 साल पहले गिरी एक मारुति ओमनी वैन को अब बरामद किया गया है। वर्ष 2000 में कीरतपुर साहिब क्षेत्र के गांव कोटला के चार लोगों को लेकर ये वैन नहर में समा गई थी। हादसे के बाद लंबे समय तक तलाश चली लेकिन न शव मिले थे और न वाहन। अब 32 फुट की गहराई से भाखड़ा ने ये राज उगला है।  मुनी लाल के बेटे गुरविंदर सिंह, पत्नी सीता देवी और तेजराम के बेटे भूपिंदर सिंह व पत्नी परमजीत कौर ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि परमात्मा ने उनको 26 साल तड़पाया पर इस बात का सुकून भी है कि अपने परिजनों की अस्थियों का वो अपने हाथों से विसर्जन कर पाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें