फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या

मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार रात को 7.30 बजे ऋषि शर्मा एवं शिव मंदिर सेवादार कमेटी के सदस्यों द्वारा मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन किया गया और भजन संध्या आरंभ की गई। इस मौके पर इंदरजीत कालड़ा मधुभूषण कालिया, बब्बू चोपड़ा, परवेश चंद्र, राजू मल्होला, प्रभा मल्होत्रा,  रीना मुत्रेजा ने भजन गाकर भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत प्रभाकर, इंदर करवल, रमन छाबड़ा, हर्ष भल्ला, राजिंदर वर्मा, रमन नेहरा, बॉबी अरोड़ा, बॉबी चम्म, अरुण धीर, राकेश धीर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता धीर, रीटा धीर, तमन्ना पाठक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें