नशे के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को बठिंडा पुलिस ने बीट तलब बस्ती में एक नशा तस्कर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाए जा रहे मकान को जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया। एसएसपी बठिंडा ने बताया कि उक्त मकान नशा तस्कर सूरज कुमार का था जिसके खिलाफ एनडीपीएस के पांच और एक्साइज एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।