फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के गांव घोलिया खुर्द में एनआरआई परिवार ने बनवाया गेट और बस स्टैंड

पंजाब के गांवों के विकास में प्रवासी पंजाबियों का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी ताजा मिसाल मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में देखने को मिली, जहां एक एनआरआई परिवार ने गांववासियों को बड़ी सौगात देते हुए एक भव्य प्रवेश द्वार (गेट) और दो आधुनिक बस स्टैंड बनवाकर समर्पित किए। गांव में इस अवसर पर खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वर्गीय सरदार दलिप सिंह के परिवार की ओर से उनके पुत्र हरमन सिंह गिल और गुरप्रीत सिंह गुड़ा गिल ने अपने दादा सरदार इकबाल सिंह गिल की याद में यह सराहनीय कार्य किया। यह पूरा प्रोजेक्ट लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिससे गांव के लोगों को आने-जाने और बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। सभी ने एनआरआई परिवार के इस योगदान की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और गांव के सरपंच ने परिवार का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी हमेशा अपने गांवों से जुड़े रहते हैं और समय-समय पर इस तरह के विकास कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं। एनआरआई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह परिवार हमेशा सेवा भावना से जुड़ा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह गांव के विकास के लिए काम करता रहेगा। अंत में गांववासियों ने परिवार के लिए अरदास की कि भगवान उन्हें और ताकत दे, ताकि वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें