पठानकोट के हलका भोआ में अवैध खनन के मामले नहीं रुक रहे हैं। ताजा मामला गांव गोबिंदसर में से गुजरते निर्माणधीन दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे के निकट देखने को मिला है। लोगों का आरोप है कि कुछ लोग उपजाऊ जमीन को खोदकर अवैध खनन कर रहे हैं। कुछ लोग पोकलेन मशीन के जरिए मिट्टी खोदते हुए टिप्परों में भर रहे थे। लोगों ने परमिशन के बारे में पूछा तो वे मशीनें और टिप्पर लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अवैध खनन दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे बना रहे ठेकेदारों द्वारा करवाया जा रहा है। इस खोदाई से क्षेत्र में भूजल गिरने का खतरा भी बना हुआ है। उनकी सरकार और संबंधित विभाग से मांग है कि ऐसे लोगों पर तुरंत बनती कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा अवैध खनन ना कर सके। इस क्षेत्र के माइनिंग विभाग के एसडीओ कंवरपाल सिंह के मुताबिक उक्त मामले में जांच संबंधी जेई गुरप्रीत सिंह की डयूटी लगाई गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।