फगवाड़ा के मोहल्ला बाबा बालक नाथ कटैहरा चौक में घर के बाहर खड़ी काले रंग की एक्टिवा को कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है लेकिन फिर भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस बारे में जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया कि उसने रोज की तरह अपनी एक्टिवा नंबर पीबी 09 एएफ 1436 घर के बाहर खड़ी की थी जिसे कोई दिनदहाड़े ही चोरी करके फरार हो गया। संदीप ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इस व्यक्ति की जानकारी हो तो वह मोहल्ला बाबा बालक नाथ में संपर्क करे। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।