पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा तब हुआ जब हरियाणा रोडवेज की एक बस ने सुजानपुर के पास एक रेस्टोरेंट के करीब एक स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सवार पति-पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जम्मू की तरफ से आ रही दो बसें हरियाणा रोडवेज और जम्मू कश्मीर की बस एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं, तभी हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।