पंजाब की राजनीति में आए बड़े भूचाल के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ आज पूरे पंजाब में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। 'आप' कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में सड़कों पर उतरकर इन सांसदों को 'पंजाब का गद्दार' बताते हुए उनके पुतले फूंके।