पठानकोट के सरना से भीमपुर रोड पर स्थित पुल नंबर. 15 के सुनसान जगह पर लुटेरों ने काम से वापिस लौट रहे युवक से लूट कर उसकी मारपीट की गई। उक्त सुनसान जगह पर पिछले कुछ दिनों से लगातार लूट की वारदातें हो रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रात के समय इस सड़क से गुजरने से कतराने लगे हैं। गत करीब 7 दिनों के भीतर लुटेरों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। लगातार हो रही लूट की घटनाओं से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि यदि जल्द ही लुटेरों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा।