फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में लगी नेशनल लोक अदालत, कई मामलों में हुए समझौते

फगवाड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कई मामलों की सुनवाई हुई और सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिससे लाखों रुपये के क्लेम आवेदकों को दिलवाए गए। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए फगवाड़ा बार कौंसिल के प्रधान एडवोकेट रविंदर शर्मा नीटा ने बताया कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहाँ अदालतों में लंबित मामलों, खासकर सुलह-समझौते वाले विवादों (जैसे पारिवारिक, वित्तीय, संपत्ति और मोटर दुर्घटना क्लेम) का तेजी और सस्ते में निपटारा किया जाता है, जिसमें कोई अपील नहीं होती और निर्णय अंतिम होता है, और यह फगवाड़ा कोर्ट परिसर में समय-समय पर आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले कई आयोजनों में कई मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा हुआ है। इस अवसर पर एडवोकेट राजीव शर्मा, एडवोकेट धनदीप कौर, एडवोकेट ममता रानी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें