अलायंस क्लब फगवाड़ा रॉयल द्वारा समाजसेवी परियोजनाओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पिम्स जालंधर के सहयोग से आंखों एवं सामान्य बीमारियों का मुफ्त चेकअप कैंप श्री हनुमान गढ़ी मंदिर फगवाड़ा में लगाया गया। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कैंप का उद्घाटन किया। अलायंस क्लब फगवाड़ा रॉयल की प्रधान साक्षी वाधावन ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि क्लब द्वारा समाजसेवी परियोजनाओं की कड़ी में फ्री मेगा आई ऑपरेशन कैंप तथा जनरल मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 348 मरीजों की जांच की गई, जबकि 68 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर उनके मुफ्त ऑपरेशन करवाए गए। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल एवं अलायंस क्लब फगवाड़ा रॉयल के समस्त सदस्यों को इस महान एवं सफल कैंप के लिए बधाई दी। समारोह में मंच संचालन करते हुए मनजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि आने वाले समय में अलायंस क्लब फगवाड़ा रॉयल द्वारा ऐसे और भी अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनसे आम लोगों की सहायता की जा सकेगी। कैंप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ. जेएस कुंदी, वीडीजी-2 पदम लाल, वीडीजी-1 एनके महिंदरू, चार्टर्ड गवर्नर जीएस जज, एडवोकेट वरुण कुमार वधावन, राजीव सूद, मनजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से शामिल हुए।