फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट बॉर्डर पर गांव में फिर दिखे संदिग्ध आंतकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में तीन दिन पहले दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। इसके बाद से पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी संदिग्धों को ढूंढ रही है। बॉर्डर एरिया से सटे गांवों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस व एसओजी कमांडो गांव के सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों की भी तलाशी ले रही है। पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियाल में संदिग्ध लोगों के देख जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस व कमांडो ने गांव कीड़ी गांडियाल और क्लेशर में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें