फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सरकार के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 Jan 2026 06:24 PM IST

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव ड्यूटी के दौरान मोगा में जान गंवाने वाले शिक्षक जोड़े को इंसाफ दिलाने के लिए पटियाला जिले के सभी अध्यापक जत्थेबंदियों की तरफ से जिला शिक्षा दफ्तर से फव्वारा चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में अध्यापकों और अन्य संगठनों के नुमाइंदों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अध्यापक नेता विक्रम देव सिंह, जसविंदर सिंह समाना, हरविंदर सिंह रखड़ा, मनोज घई, गुरप्रीत सिंह गुरु, तलविंदर खरौद और हरमीत कौर ने बताया कि 14 दिसंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान टीचर जसकरन सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी टीचर कमलजीत कौर की मोगा जिले में उस समय मौत हो गई थी, जब उनकी कार नदी में गिर गई थी। उस समय वे प्रशासन की तरफ से लगाई गई दूर-दराज की चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी तरह मूनक (संगरूर जिले) में एसोसिएट टीचर राजवीर कौर की मूनक के पास, एजुकेशन प्रोवाइडर टीचर परमजीत कौर की समाना के पास और गुरविंदर सिंह पातड़ां के पास हादसों का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंजाब में कई और जगहों पर भी चुनाव ड्यूटी के मामले में चुनाव आयोग और पंजाब सरकार की मनमानी और लापरवाही के कारण शिक्षकों को ऐसे हादसे झेलने पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मृतक दंपत्ति के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मामूली चेक दिया था, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया। वहीं सरकार ने घायल शिक्षकों की कोई सुध तक नहीं ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें