फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के विरोध में सुखबीर बादल का 'भविष्य बचाओ मोर्चा', पंजाबी यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन

पवन कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 04:24 PM IST

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पेपर लीक मामलों के विरोध में पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर 'भविष्य बचाओ मोर्चा' लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली दल के नेता, कार्यकर्ता, छात्र और समर्थक मौजूद रहे। मोर्चे को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता खत्म हो रही है, जिससे मेहनत करने वाले उम्मीदवारों का विश्वास टूट रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अकाली दल इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखेगा। मोर्चे के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें