फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:01 PM IST

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मजीठिया जेल में चडदी कलां में हैं। अगर सरकार सोचती है कि जेल में बंद करके मजीठिया की आवाज को दबा सकती है, तो वह गलत है। शिरोमणि अकाली दल का इतिहास है कि लोगों की आवाज उठाने के लिए पार्टी के नेताओं ने सभी तरह के अत्याचार सहे हैं। आगे कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेहाल है। तकरीबन रोज ही कत्ल, फिरौती मांगने और लूटपाट की लूटपाट की वारदातें सामने आ रही है। लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है। साथ दावा किया कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर जो भी झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं, उनकी जांच होगी। इन केसों के लिए जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें