पंजाब सरकार की किसान मजदूर मोर्चा के साथ सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। अब यह बैठक 30 दिसंबर को होगी। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मोर्चे को हटाने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही बिजली, बीज बिल को भी विधानसभा में प्रस्ताव लाकर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब सरकार की तरफ से जारी पत्र के अनुसार किसानों के साथ सोमवार 22 दिसंबर को होने वाली बैठक अब 30 दिसंबर को होगी। वरिष्ठ किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि सरकार ने और समय की मांग की थी। जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में शंभू और खनोरी मोर्चों पर पुलिस कार्रवाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई, पंजाब में बाढ़ के दौरान किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा देने, बिजली संशोधन बिल को रद्द करवाने की मांग की जाएगी।