पटियाला शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और इमारत की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और हाईटेक स्कैनर की मदद से जांच की जा रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी सतनामसिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को धमकी संबंधी सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे डाकघर को खाली करा लिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।