फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के भाजपा नेता अनिल मंगला लापता, भाखड़ा के किनारे स्कूटर मिला

पटियाला के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला लापता हो गए हैं। उनका स्कूटर पटियाला समाना रोड पर पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर के किनारे मिला है। भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोरों की टीम उन्हें ढूंढने के लिए भाखड़ा नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। डाइवर्स यूनियन के प्रेसिडेंट शंकर भारद्वाज ने बताया कि भाखड़ा नहर के किनारे से एक सफेद एक्टिवा स्कूटर मिला है, जिसमें से एक पर्स और उसमें रखे पैसे, अनिल मंगला का मोबाइल फोन और उनकी जैकेट और बूट मिले हैं। आशंका है कि उन्होंने भाखड़ा में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस और डाइवर्स की टीम अनिल मंगला को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें