फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी बाजी से ऊपर उठकर गांवों का विकास होगा-स्वास्थ्य मंत्री

पटियाला में जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबरों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कहा की पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सभी गांवों का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को अदालत द्वारा बरी किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सच की जीत है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए भाजपा ने केजरीवाल में अन्य नेताओं को इस झूठे केस में फंसाया था। लेकिन अब उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। केजरीवाल के नेतृत्व में गोवा और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें