नाभा में थाना इंचार्ज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नशा तस्करों का कर रहा था पीछा नाभा में तस्करों का पीछा करते समय थाना सदर नाभा के इंचार्ज जसप्रीत सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें थाना इंचार्ज घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। नाभा के गांव धंगेडा के पास तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पार्टी की गाड़ी का हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, सदर नाभा थाने के SHO जसप्रीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में एसएचओ जसप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नाभा ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।