पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर त्रिपुरी क्षेत्र में वाटर टैंक पार्क के नजदीक डिस्पेंसरी से डेंगू मच्छरों के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने डेंगू और चिकनगुनिया रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया गया। त्रिपुरी क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लारवा की जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई घरों में डेंगू के लारवा पाए गए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट कर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डेंगू मच्छरों के काटने से बचने के लिए तुरंत सावधानी बरतें और अपने घरों के आसपास मौजूद स्वच्छ जल स्रोतों को साफ रखें ताकि मच्छरों के काटने से बचा जा सके।