सरकारी मेडिकल कॉलेज और राजिंदरा अस्पताल, पटियाला ने 26 फरवरी 2026 को अपनी पहली कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक कर एक बड़ा मील पत्थर हासिल किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि क्षेत्र में उन्नत ईएनटी देखभाल और विशेष श्रवण पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। यह ऐतिहासिक ऑपरेशन ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) संजीव भगत और उनकी सर्जिकल टीम द्वारा किया गया। आज इस सफलता के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया से बातचीत में डॉ. संजीव भगत ने कहा कि मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के सक्षम नेतृत्व में विभाग की पूरी टीम मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।