फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग को लेकर हंगामा

पंजाबी गायक व कलाकार दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग के दौरान मंगलवार को पटियाला के किला चौक इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब दुकानदारों व फिल्म क्रू के बीच बहस हो गई। दरअसल फिल्म में पाकिस्तान के बाजार का दृश्य फिल्माने के लिए दुकानों के बाहर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगाए गए थे। दुकानदारों का एतराज था कि यह बोर्ड लगाने के संबंध में उनकी सहमति नहीं ली गई। ऊपर से फिल्म की शूटिंग करने के लिए उन्हें अपनी दुकानें खोलने से रोका गया। नाराज दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें