राजपुरा-अंबाला नेशनल हाईवे पर गांव चमारू स्थित अमेजन कंपनी के वेयरहाउस के पास हुए सड़क हादसे में कंपनी की एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गुस्साए सैकड़ों वर्करों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे के दोनों तरफ जाम लगा दिया, जिससे दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।