फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा काउंसिल में आप को जीत, विधायक देव मान बोले-विकास के मुद्दे पर मिले वोट

नाभा नगर काउंसिल के 23 वार्ड के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी जीती। आम आदमी पार्टी के 11 उम्मीदवार जीते। कांग्रेस के पांच और भाजपा के 3 उम्मीदवार जीते। शिरोमणि अकाली दल और आजाद उम्मीदवार को दो-दो सीट मिली। विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि नाभा की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम को देखकर भारी मतों से पार्टी को जितवाया है। इसके लिए वह नाभा की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं। वार्ड नंबर 6 से आप कैंडिडेट कमल कुमार राजू, वार्ड नंबर 18 से कैंडिडेट उधम सिंह, कैंडिडेट ऊषा रानी मुंगो के बेटे संजय मुंगो, हरप्रीत सिंह प्रीत, गौतम बातिश, जसदीप खन्ना, अमरदीप खन्ना, बलविंदर सिंह रवि और सुखविंदर कौर लालका के पति कश्मीर लालका ने कहा कि हम हलके के विधायक गुरदेव सिंह देव मान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें टिकट देकर इनाम दिया और वार्ड के लोगों ने हमें जो जीत दिलाई है, उसके लिए हम हमेशा उनके एहसानमंद रहेंगे और वार्ड का जो भी काम होगा, हम उसे पहल पर करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें