फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बनेगा 484 क्षमता वाला वर्किंग वूमेन हॉस्टल, 2027 तक होगा तैयार

मोहाली शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। सेक्टर-66 में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाएगा। तीन टावरों वाले इस प्रोजेक्ट में 484 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। ग्राउंड प्लस सात मंजिला (जी+7) यह हॉस्टल वर्ष 2027 तक तैयार होने की संभावना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोहाली की बढ़ती आबादी और रोजगार के अवसरों को देखते हुए कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सरकार ने इस जरूरत को समझते हुए वर्किंग वूमेन हॉस्टल परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें