फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बाजारों की मुख्य सड़कों पर खड़े वाहन, लोग परेशान

मोहाली के विभिन्न फेजों के बाजारों में मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेज-1, 2, 3, 4, 5, 8 और 9 समेत कई बाजारों में दुकानों के सामने और सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और दिनभर यातायात प्रभावित होता है।  मोहाली फेज -1 की मार्केट में सबसे ज्यादा परेशानी बनी है। स्थानीय निवासी परमिंदर सिंह का कहना है कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। कई जगहों पर वाहन इस तरह खड़े किए जाते हैं कि दूसरे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है।  फेज-2 निवासी शैलजा शर्मा ने बताया कि मुख्य सड़कों पर लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से नियमित कार्रवाई नहीं की जा रही। दुकानदारों जगजीत सिंह, निखिल वोहरा का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़े होने से बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। बाजारों की मुख्य सड़कों पर अवैध और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए। साथ ही नो-पार्किंग वाले स्थानों पर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें