एक सितंबर की रात को होटल पर फायरिंग कर होटल मालिक से फिरौती मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डेराबस्सी स्थित अमन होटल पर फायरिंग की थी। होटल मालिक को गोल्डी बराड़ की तरफ से फिरौती के धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे थे। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह निवासी एरोसिटी मोहाली और अमनदीप सिंह निवासी सोहाना थाना के गांव का रहने वाला है। आरोपी अमनदीप सिंह पर दो मामले पहले ही दर्ज हैं। वहीं आरोपी नवजोत सिंह नशे का आदी है और उस पर एनडीपीएस एक्ट के 27 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुए हैं।