फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी में बड़ी सफलता: जीरकपुर पुलिस ने 410 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा

जीरकपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 410 ग्राम हेरोइन और 2.20 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्षदीप सिंह निवासी गांव बैणी, जिला श्री मुक्तसर साहिब और वर्तमान निवासी जीएस टावर जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डेराबस्सी कोर्ट में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद अदालत ने आरोपी को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वेलवेट क्लार्क होटल के समीप नियमित नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 410 ग्राम हेरोइन और 2.20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह रकम ड्रग मनी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाना जीरकपुर लाया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के मामलों समेत कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जीरकपुर के वीआईपी रोड क्षेत्र में रह रहा था और उसी इलाके में उसकी गतिविधियां अधिक थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन वह किस नेटवर्क से प्राप्त करता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित तस्करी गिरोह की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें