मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। यह मुठभेड़ अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमल नदी पुल के पास हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतप्रीत सत्ती के तौर पर हुई है। आरोपी सत्ती लुटेरा गैंग का सरगना है। आरोपी ने कई लुट की वारदातों को अंजाम दिया है। सतप्रीत सत्ती की गैंग में और भी कई बदमाश हैं जो ट्राईसिटी समेत, पंजाब और हरियाणा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।