जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र स्थित होटल मैंगो में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा दो बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। होटल संचालिका ने आरोप लगाया है कि स्थानीय चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह कथित तौर पर महीना मांगा था। रुपये नहीं देने पर होटल में घुसकर उसके और उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।