पंजाब के मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया जब कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान वहां फायरिंग की गई। मोहाली के सोहाना में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया को हमलावरों ने गोली मारी है। गोली उनके सिर पर लगी है। इस वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है।