मोहाली नगर निगम की ओर से फेज-9 की मार्केट में फैंसी लाइटें लगाई हैं। लेकिन ये फैंसी लाइटें जलती नहीं हैं। क्योंकि इन्हें बिजली कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। इस कारण अब तक फैंसी लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। दुकानदारों को शाम होने के बाद अपनी दुकानों के बाहर एलईडी लाइटें लगाकर रोशनी करनी पड़ती है। दुकानदारों का कहना है कि लाइटें न जलने की वजह से रात को दुकानों में चोरी होने का डर भी बना रहता है। इसके साथ ही अब हालात तो यह हो गए हैं कि बढ़ती चोरियों की वारदातों ने मार्केट में प्राइवेट गार्ड तक रखना पड़ रहा है।