मोहाली के डेराबस्सी में मंगलवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। राजस्थान पुलिस के वांछित अपराधी को मुठभेड़ में गोली लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से हुए एनकाउंटर में शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है । आरोपी का नाम सुमित बिश्नोई है। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी एक पीजी में छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीजी में रेड की।