मोहाली के गांव लांडरां के पास शनिवार को बदमाशों और सीआईए के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों प्रिंस और कर्मजीत को पकड़ लिया। मुठभेड़ में प्रिंस को दो गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया है।