मोहाली में तड़के हुई बारिश से शहर में कई इलाकों में जलभराव हो गया। फेज पांच के रिहायशी इलाके में निगम द्वारा पम्प लगा कर पानी की निकासी का प्रबंध किया गया था लेकिन पाइप की समस्या से पानी लोगों के घरों के आगे कई घंटे जमा रहा। दूसरी और फेज 11 के निवासियों ने पानी की निकासी को लेकर जाम लगा दिया। फेज 11 में कई साल से लोग निकासी को लेकर परेशान हैं।