शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम मोहाली लेकर पहुंची है। मोहाली में स्थिति तनावपूर्ण है। विजिलेंस टीम बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश करेगी। कुछ देर में विजिलेंस टीम बिक्रम मजीठिया को लेकर मोहाली पहुंच रही है।