जगरांव के गांव अखाड़ा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ग्रामीणों को पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल मिले। बिलों की जांच के लिए जब लोग अपने मीटरों के पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुराने मीटरों की जगह बिना किसी पूर्व सूचना के चिप वाले स्मार्ट मीटर लगे हुए थे। यह देखकर ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।