लुधियाना में सतलुज दरिया के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। पानी लोगों को डरा रहा है। इसे देखते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने लोगों से आग्रह किया था कि वे नदी में गणपति विर्सजन के लिए न जाएं, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। बावजूद इसके लोग उफनती सतलुज नदी में गणपति विर्सजन के लिए पहुंच कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।